अल्लू अर्जुन-रश्मिका के गाने श्रीवल्ली का भोजपुरी वर्जन हुआ आउट, फैंस बोले कमाल कर दिया

फिल्म पुष्पा के गाने श्रीवल्ली को भोजपुरी वर्जन लोगों के बीच आया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए वो वीडियो।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में हिंदी बेल्ट पर 100 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ही नहीं बल्कि इसके गाने भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई इस फिल्म के गाने पर रील्स बनाते हुए नजर आ रहा है। इस फिल्म का श्रीवल्ली गाना और अल्लू अर्जुन के हुक स्टेप्स को फैंस कॉपी कर रहे हैं। इस गाने की लोकप्रियता को देखते हुए दो सिंगर्स ने इसका भोजपुरी वर्जन जारी कर दिया गया है।


राहुल और मोहन ने खुद के यूट्यूब चैनल पर श्रीवल्ली गाने का भोजपुरी वर्जन शेयर किया है। राहुल ने श्रीवल्ली का टाइटल गजब की रूप दिया है। जबकु मोहन के बोल हैं तोहर झलक श्रीवल्ली बटियां करे तू हर्फी। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। ये गाना धीरे-धीरे करके वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म पुष्पा का गाना श्रीवल्ली सिड श्रीराम द्वारा गाया गया था। इस गाने को देवी प्रसाद द्वारा कंपोज किया गया है। इसके अलावा इस गाने के बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं। दूसरी तरफ हिंदी वर्जन जावेद अली द्वारा लिखा और प्रेजेंट किया गया है। अपने इस गाने को लेकर जावेद ने बताया कि मैं लोगों के रिएक्शन से काफी खुश हूं।

 

इस फिल्म के डायलॉग का जादू ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पुष्पा फिल्म फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन का डायलॉग भी वो बोलते दिखे हैं। इतना ही नहीं अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान भी फिल्म पुष्पा के फेमस डायलॉग बोलते दिखे हैं।


Er. Ritesh Kumar Bhanu

Ritesh Kumar Bhanu is a Digital Marketing Manager and Performance Marketing professional with 7+ years of experience in digital marketing and digital growth. He currently works as a Digital Marketing Manager at Maharishi University of Information Technology (MUIT). His professional interests include SEO, Google Ads, Meta Ads, performance marketing, lead generation, conversion optimisation, AI Search, Answer Engine Optimisation (AEO) and Generative Engine Optimisation (GEO). Website: riteshkumarbhanu.in Create Change Grow.

Post a Comment

Previous Post Next Post