लड़की ने रतन टाटा को कहा छोटू, जबाब जानकर हो जायेंगे हैरान

भारत के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय बिजनेसमैन रतन टाटा उन सम्मानित व्यक्तित्वों में से एक हैं जिन्होंने सालों से अपने कार्यों, सहयोगों के माध्यम से अपना नाम बनाया है और इसके साथ साथ उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और धन का सहयोग किया है जिससे लाखों लोगों को रोजगार का मौका मिला है

पर आप तो जानते ही हैं कि चर्चित व्यक्तियों के अगर प्रशंसक हैं तो उनके विरोधी भी होते हैं जो अलग-अलग माध्यम के जरिए जैसे कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते नही थकते हैं.


ऐसा ही एक वाक्य रतन टाटा के साथ हुआ है जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर रतन टाटा के एक मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था,“यह अद्भुत ऑनलाइन परिवार है, जिसके बारे में मैंने जुड़ते समय सोचा नहीं था.


इसके लिए मैं आप सभी लोगों को धन्यवाद करता हूँ.” जिसपर एक यूजर ने उन्हें छोटू कह दिया जो कि एक महिला थी जिसका नाम रिया जैन था, इस इंस्टाग्राम यूजर ने रतन टाटा की फोटो पर कमेन्ट किया जिसमें लिखा था, ‘बधाई छोटू’ और उसके बाद उन्होंने एक दिल का इमोजी भी शेयर की. हालांकि यह कृत्य इस लड़की द्वारा एक शरारती काम था लेकिन रतन टाटा के चाहने वाले इंस्टाग्राम फॉलोअर्स ने इस कमेंट को असंवेदनशील समझा और उसे खरी-खोटी सुनाई.


मगर रतन टाटा के प्रतिक्रिया की बात की जाए तो वह इस लड़की के कमेंट पर शांत रहे और एक सुलझे व्यक्ति की तरह उन्होंने इस स्थिति को संभाला और साथ ही साथ उन्होंने उस महिला के प्रति आक्रोश दिखाने वाले सभी लोगों से शांत रहने का अपील किया और उन्होंने लिखा कि “हम में से हर एक में एक बच्चा होता है. कृपया इस युवा महिला के साथ सम्मान से पेश आएं.” उसके बाद उन्होंने एक मुस्कान इमोजी भेजी.

यह भी पढ़े – 

Er. Ritesh Kumar Bhanu

Ritesh Kumar Bhanu is a Digital Marketing Manager and Performance Marketing professional with 7+ years of experience in digital marketing and digital growth. He currently works as a Digital Marketing Manager at Maharishi University of Information Technology (MUIT). His professional interests include SEO, Google Ads, Meta Ads, performance marketing, lead generation, conversion optimisation, AI Search, Answer Engine Optimisation (AEO) and Generative Engine Optimisation (GEO). Website: riteshkumarbhanu.in Create Change Grow.

Post a Comment

Previous Post Next Post