महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा में 25 फरवरी को आयोजित होगा रामायण कॉन्क्लेव

नोएडा। आज नोएडा मीडिया क्लब गंगा शॉपिंग कंपलेक्स सेक्टर 29 में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को करते हुए महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी द्वारा जानकारी दी गई कि सेक्टर 110, नोएडा स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी की पवित्र और पावन धरा पर आगामी 25 फरवरी को "जन जन के राम - रामायण कॉन्क्लेव" का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में संत और धर्मगुरु के साथ विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी के छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुति भी किए जाएंगे।

अयोध्या शोध संस्थान के संयोजन में संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित "जन जन के राम - रामायण कॉन्क्लेव" कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी, सेक्टर 110, नोएडा में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कथा व्यास परम पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज होंगे। कार्यक्रम में परम पूज्य साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी, परम पूज्य नीरज नयनजी महराज, राम कथा वाचिका साध्वी सुश्री दीपिका भारती जी, प्रोफेसर उमापति दीक्षित, प्रोफेसर मौली कौशल जी, आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री जी और प्रोफेसर उपेंद्र राव जी की परिचर्चा विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे। 
"जन जन के राम - रामायण कॉन्क्लेव" कार्यक्रम में सांय तीन बजे "संत परम्परा एवं राम कथा" पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर पवन सिन्हा 'गुरुजी' का व्याख्यान आयोजित होगा।  

इस अवसर पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता,  रामायण महाकाव्य पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता, और डिजिटल आर्ट प्रतियोगिता के साथ राम लक्ष्मण सीता स्वरूप प्रतियोगिता भी प्रस्तावित हैं। रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में रामायण प्रेमियों के लिए रामायण केन्द्रित टैटू प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 



"जन जन के राम - रामायण कॉन्क्लेव" कार्यक्रम के अवसर पर महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी के छात्र-छात्राओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के जीवन की विभिन्न लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका, शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी।  

इस पावन और पुनीत अवसर पर अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष महर्षि महेश योगी संस्थान और कुलाधिपति, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी, प्रोफेसर (ग्रूप कैप्टेन) ओ. पी. शर्मा, डायरेक्टर जनरल, राहुल भारद्वाज, उपाध्यक्ष, महर्षि महेश योगी संस्थान, पंकज शर्मा, सह संरक्षक, महर्षि महेश योगी संस्थान, प्रोफेसर (डॉ.) भानु प्रताप सिंह, कुलपति, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी की गरिमामयी उपस्थिति होगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। "जन जन के राम - रामायण कॉन्क्लेव" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।



Er. Ritesh Kumar Bhanu

Ritesh Kumar Bhanu is a Digital Marketing Manager and Performance Marketing professional with 7+ years of experience in digital marketing and digital growth. He currently works as a Digital Marketing Manager at Maharishi University of Information Technology (MUIT). His professional interests include SEO, Google Ads, Meta Ads, performance marketing, lead generation, conversion optimisation, AI Search, Answer Engine Optimisation (AEO) and Generative Engine Optimisation (GEO). Website: riteshkumarbhanu.in Create Change Grow.

Post a Comment

Previous Post Next Post